पश्चिम बंगाल के छह भाजपा सांसद संसदीय कमेटियों में हुए मनोनीत

इसमें उत्तर मालदा के खगेन मूर्मू को रेलवे संसदीय स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है.
कोलकाता. मोदी सरकार में बंगाल के भाजपा के सांसदों की बहार है. मंत्रिमंडल में बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष व बालुरघाट के सांसद सुकांत मजुमदार को जगह देने के बाद बंगाल के छह सांसदों को लोकसभा की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी में जगह दी गयी है. भाजपा सूत्रों के अनुसार, अभी तक पश्चिम बंगाल के छह सांसदों को विभिन्न दफ्तरों के स्टैंडिंग कमेटी में मनोनित किया गया है. इसमें उत्तर मालदा के खगेन मूर्मू को रेलवे संसदीय स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है. राज्य सभा के सदस्य व प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य व पुरुलिया के सांसद ज्योतिप्रिय महतो को होम अफेयर्स, जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय को वित्त विभाग, राणाघाट के सांसद जगरन्नाथ सरकार को रक्षा दफ्तर व तमलूक के सांसद अभिजीत गांगुली को पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी, शिक्षा, महिला व बाल विकास व खेल दफ्तर का सदस्य मनोनीत किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




