संपत्ति विवाद में बहन पर किया हमला, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में बहन पर किया हमला, गिरफ्तार

बारासात नगरपालिका के पांच नंबर वार्ड के नवपल्ली पार्क माठ इलाके की रहनेवाली युवती को संपत्ति के लिए मारने पीटने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारासात.

बारासात नगरपालिका के पांच नंबर वार्ड के नवपल्ली पार्क माठ इलाके की रहनेवाली युवती को संपत्ति के लिए मारने पीटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो वारयल हुआ है. आरोप है कि बड़े भाई ने पीटा. घटना को लेकर पीड़िता ने बारासात थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी अंजन धर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, युवती दुबई में रहती थी. गत माह चेन्नई में एक अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उसकी मां की मौत हो गयी, जिस कारण वह बारासात लौटी. युवती का आरोप है कि इसके बाद ही वहां उस पर अत्याचार शुरू हुआ.

उसे घर से निकालने की कोशिश की गयी. फिर एक दिन बड़े भाई-भाभी ने मिलकर पीटा. अंत में पीड़िता ने मामा और अपनी सहेली के सहारे अस्पताल गयी और फिर बारासात थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola