हाइकोर्ट की अनुमति के बाद शुभेंदु ने हिंगलगंज में निकाली परिवर्तन संकल्प यात्रा

Updated:
विज्ञापन
हाइकोर्ट की अनुमति के बाद शुभेंदु ने हिंगलगंज में निकाली परिवर्तन संकल्प यात्रा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुक्रवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे के बीच हिंगलगंज में रैली निकालने की अनुमति दी थी. इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने वहां रैली निकाली, लेकिन जनसभा को संबोधित नहीं कर पाये.

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने पुलिस को सोमवार को पेश होकर न सिर्फ इजाज़त के बारे में बताने को कहा है, बल्कि यह भी बताने को कहा है कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस इसमें रुकावट क्यों डाल रही है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस स्टेशन के संबंधित पुलिसकर्मियों को इसका जवाब देने के लिए पेश होना होगा. वहीं, शुक्रवार को यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह अगली बार वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही शुभेंदु ने बांग्लादेश के हालात पर कहा कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. बंगाल की भी स्थिति वैसी ही होती जा रही है, जिसके खिलाफ हिंदुओं को एकजुट होना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola