नेता प्रतिपक्ष समेत चार भाजपा विधायक राज्य विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित
Updated at : 18 Feb 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन अन्य विधायकों को सदन में कथित तौर पर अशोभनीय व्यवहार करने पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र से निलंबित कर दिया.
विज्ञापन
भाजपा सदस्यों ने सदन से किया वाकआउट
संवाददाता, कोलकाताराज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन अन्य विधायकों को सदन में कथित तौर पर अशोभनीय व्यवहार करने पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र से निलंबित कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पाल, बंकिम घोष और विश्वनाथ कारक को विधानसभा में इस सत्र के अंत तक या 30 दिन के लिए(जो भी पहले हो) निलंबित कर दिया. भाजपा के नेता सदन के आसन के निकट आ गये थे और सदन की कार्यवाही से जुड़े कागजों को फाड़ कर फेंक दिया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. पाल द्वारा लाये गये स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने से विधानसभा अध्यक्ष के इनकार करने के बाद अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गये. इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन से बर्हिगमन किया. इस माह की शुरुआत में सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर राज्य में कुछ स्थानों पर कथित रूप से धमकी दिये जाने के मामले को उठाते हुए भाजपा की ओ से स्थगन प्रस्ताव लाया गया. भाजपा विधायकों को क्यों किया गया निलंबित :दरअसल, राज्य में कुछ जगहों पर सरस्वती पूजा के आयोजन में बाधा दिये जाने से जुड़ी हालिया घटनाओं को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन के पहले हाफ में प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया था. भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने सदन में पार्टी की ओर से प्रस्ताव को रखा. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति दी, जिसे आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने पढ़ा. स्पीकर ने लेकिन इस पर चर्चा कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायक लगातार नारेबाजी करते रहे. इसबीच, शुभेंदु अधिकारी स्पीकर की कुर्सी के पास गये और कागज फाड़कर फेंक दिया. इसके बाद भाजपा के विधायक अपने सीट पर खड़े होकर कागज फाड़ते नजर आये. इसके बाद भाजपा की ओर से सरस्वती पूजा पर हुई गुंडागर्दी के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बयान देने की मांग की गयी. भाजपा के विधायक ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सदन से वाकआउट कर गये. विधानसभा परिसर के बाहर भी भाजपा विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. वहीं, विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने सदन में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें दावा किया गया कि भाजपा विधायकों द्वारा किया गया विरोध-प्रदर्शन विधायी संस्कृति के खिलाफ है और उन पर कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद स्पीकर ने शुभेंदु अधिकारी समेत चार भाजपा विधायकों को विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया. उधर, स्पीकर बिमान बनर्जी ने भाजपा के इस व्यवहार की निंदा की है. उन्होंने कहा: आप (भाजपा) जो व्यवहार दिखा रही हैं वह उचित नहीं है. मैं इसकी निंदा करता हूं.क्या कहा शुभेंदु अधिकारी ने
नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हिंदुओं के लिए बोलने पर उन्हें एक महीने के लिए निलंबित किया गया है. इसलिए मुझे गर्व है. उन्होंने कहा कि गोघाट के विधायक विश्वनाथ कारक सत्र में मौजूद नहीं थे. बंकिम घोष अपनी सीट पर बैठकर विरोध जता रहे थे फिर भी उन्हें निलंबित कर दिया गया है. विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई है. राज्यपाल के अभिभाषण पर दो दिवसीय चर्चा सत्र सोमवार से शुरू हुआ है. पर, चर्चा सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. पिछले साढ़े तीन साल में शुभेंदु अधिकारी को विधानसभा में चार बार निलंबित किया जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




