ePaper

शमशेरगंज में हिंसा पीड़ितों से मिले शुभेंदु अधिकारी

Updated at : 27 Apr 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
शमशेरगंज में हिंसा पीड़ितों से मिले शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके का दौरा किया और हिंसा के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों से मुलाकात की.

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके का दौरा किया और हिंसा के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों से मुलाकात की. श्री अधिकारी ने पीड़ित परिवार को 20 लाख दो हजार रुपये की आर्थिक मदद की. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 11-12 अप्रैल के दौरान वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग द्वारा एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर किये गये हमलों पर आंखें मूंद ली हैं.

वरिष्ठ भाजपा नेता ने जाफराबाद में हिंसा के दौरान मारे गये दो व्यक्तियों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और संवाददाताओं से कहा कि जो कुछ हुआ वह अकल्पनीय और वीभत्स था. मैंने प्रभावित लोगों से जो सुना है, वह बहुत भयानक है. जिस तरह से भीड़ ने कुछ घरों पर हमला किया और उत्पात मचाया तथा हत्याएं कीं, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. उन्होंने कहा: दो व्यक्तियों (हरगोविंद दास और चंदन दास) के शव लंबे समय तक उनके घर के सामने सड़क पर पड़े रहे. उन्होंने भाजपा की ओर से स्वर्गीय दास के परिवार को आर्थिक मदद की पेशकश की. उन्होंने हरिगोविंद दास व चंदन दास की पत्नियों को अलग-अलग 10 लाख एक हजार रुपये के हिसाब से कुल 20 लाख दो हजार रुपये का अनुदान दिया.

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में 11-12 अप्रैल को भड़की हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola