ePaper

एक्सपायर्ड बोतलबंद पानी बेचने के आरोप में दुकान सील

Updated at : 17 Oct 2024 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
एक्सपायर्ड बोतलबंद पानी बेचने के आरोप में दुकान सील

जिला स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में गुप्त जानकारी मिली थी कि एक दुकान में कई दिनों से एक्सपायर्ड बोतलबंद पानी और कोल्ड ड्रिंक बेचे जा रहे हैं.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर ग्रामीण थाना के बेनापुर इलाके में फूड सेफ्टी विभाग और खड़गपुर ग्रामीण थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और एक दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में एक्सपायर्ड बोतलबंद पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बरामद कीं. पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है. आरोपी दुकानदार का नाम तनुश्याम माइती है. मालूम हो कि जिला स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में गुप्त जानकारी मिली थी कि एक दुकान में कई दिनों से एक्सपायर्ड बोतलबंद पानी और कोल्ड ड्रिंक बेचे जा रहे हैं. जानकारी मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और फूड सेफ्टी विभाग तथा खड़गपुर ग्रामीण थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया. दुकान से भारी मात्रा में एक्सपायर्ड पेयजल की बोतलें बरामद हुई हैं. जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सौमोशंकर सारंगी ने बताया आरोपी दुकानदार के खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola