पिछले वित्तीय वर्ष में 212.37 मिलियन टन माल लदान कर दक्षिण पूर्व रेलवे ने बनाया नया कीर्तिमान

माल लदान में दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
कोलकाता. माल लदान में दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान नया कीर्तिमान स्थापित किया है. एसइआर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 212.37 मिलियन टन रिकॉर्ड माल लदान किया है. इससे लगभग 18949.83 करोड़ रुपये राजस्व हासिल हुआ है. दपूरे ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अर्जित लदान अब तक का सबसे अधिक माल लदान प्रदर्शन है. वर्तमान लदान पिछले वर्ष की तुलना में 0.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. चक्रधरपुर डिवीजन और आद्रा डिवीजन ने भी माल परिवहन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. चक्रधरपुर डिवीजन ने 154.04 मिलियन टन लदान किया है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 3.25 प्रतिशत अधिक है. आद्रा डिवीजन ने 29.12 मिलियन टन लदान किया है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.16 प्रतिशत अधिक है. इस वर्ष दपूरे ने अब तक की सर्वश्रेष्ठ कोयला लोडिंग (55.56 मिलियन टन) किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 4.23 प्रतिशत अधिक है. दपूरे ने इस वर्ष अब तक की सर्वश्रेष्ठ कंटेनर लोडिंग 2.43 मिलियन टन करने में सफलता प्राप्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




