ePaper

शमिक भट्टाचार्य का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय

Updated at : 03 Jul 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
शमिक भट्टाचार्य का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released by @BJP4Bengal via X on July 2, 2025, Rajya Sabha MP Samik Bhattacharya files his nomination for the post of BJP's West Bengal president in the presence of MoS and the state's outgoing BJP President Sukanta Majumdar, LoP in the state Assembly and party leader Suvendu Adhikari and others. (@BJP4Bengal via PTI Photo)(PTI07_02_2025_000227B)

वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य का पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का अगला अध्यक्ष बनना तय है, क्योंकि बुधवार की समय सीमा तक किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है

विज्ञापन

किसी अन्य ने नहीं दाखिल किया नामांकन पत्र

संवाददाता, कोलकाता

वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य का पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का अगला अध्यक्ष बनना तय है, क्योंकि बुधवार की समय सीमा तक किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है.

बुधवार दोपहर में शमिक भट्टाचार्य निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रभारी सुनील बंसल भी मौजूद रहे. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चूंकि केवल भट्टाचार्य ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है, इसलिए उन्हें बिना किसी मुकाबले के निर्वाचित घोषित किया जा सकता है. प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाम चार बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ शमिक भट्टाचार्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. अध्यक्ष की घोषणा गुरुवार को सम्मान समारोह में की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह घोषणा यहां साइंस सिटी में एक सम्मान समारोह के दौरान किये जाने की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि शमिक भट्टाचार्य सोमवार सुबह दिल्ली गये थे. उस दिन उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्रालय की स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया था. उसी शाम उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भी आमंत्रित किया गया था. इसके बाद से ही शमिक भट्टाचार्य के नये प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गयी थीं.

इस संबंध में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने शमिक भट्टाचार्य के बंगाल भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा कि हम बहुत खुश हैं, शमिक भट्टाचार्य हमारे बहुत पुराने नेता और भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता हैं. हम शमिक भट्टाचार्य और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 2026 की लड़ाई लड़ेंगे, हमारी पार्टी नीति आधारित पार्टी है, नेता आधारित पार्टी नहीं. हमें बंगाल को बचाना है, सरकार बदलनी है, भाजपा सरकार लानी है, सुशासन स्थापित करना है.

गौरतलब है कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव बहुत दूर नहीं हैं, ऐसे में भाजपा संगठनात्मक बदलाव की तैयारी कर रही है और भट्टाचार्य की नियुक्ति को इसी बड़ी योजना का हिस्सा माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola