खड़दह इलाके में माओवादी पोस्टर लगाने के आरोप में सात गिरफ्तार

खड़दह रेलवे स्टेशन परिसर समेत आसपास के क्षेत्र में मंगलवार रात माओवादी पोस्टर लगाने के मामले में सात संदिग्ध लोगों को देर रात ही गिरफ्तार किया गया.
सबूत के अभाव में गिरफ्तार सभी आरोपियाें को अदालत से मिली जमानत
संवाददाता, खड़दह.
खड़दह रेलवे स्टेशन परिसर समेत आसपास के क्षेत्र में मंगलवार रात माओवादी पोस्टर लगाने के मामले में सात संदिग्ध लोगों को देर रात ही गिरफ्तार किया गया. बुधवार को रहड़ा थाने की पुलिस ने सभी को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत में सबूत के अभाव के कारण सभी को जमानत मिल गयी. जमानत के बाद कोर्ट परिसर से बाहर आकर सबने नारेबाजी की. आरजी कर के पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की गयी. गिरफ्तार सात लोगों में सीपीआइएमएल के राज्य सचिव अलीक चक्रवर्ती ने कहा कि बुधवार को स्वास्थ्य भवन अभियान था. स्वास्थ्य भवन अभियान को रोकने के लिए ही पुलिस ने उनलोगों को गिरफ्तार किया. माओवादी पोस्टर लगाने के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि यह गलत आरोप है. साजिश के तहत उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे लोग आरजी कर की घटना को लेकर स्वास्थ्य भवन अभियान करने वाले थे, उससे पूर्व उन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया, ताकि अभियान नहीं हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




