सॉल्टलेक स्टेडियम में तोड़फोड़ के मामले में शतद्रु दत्त के घर तलाशी

Updated:
विज्ञापन
सॉल्टलेक स्टेडियम में तोड़फोड़ के मामले में शतद्रु दत्त के घर तलाशी

तलाशी अभियान करीब तीन घंटे तक चला और सुबह नौ बजे पुलिस अधिकारी वहां से रवाना हो गये.

विज्ञापन

हुगली. विवेकानंद युवाभारती स्टेडियम (सॉल्टलेक स्टेडियम) में हुई अव्यवस्था और तोड़फोड़ के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार सुबह विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने हुगली जिले के रिसड़ा स्थित बांगुर पार्क इलाके में शतद्रु दत्त के आवास पर तलाशी अभियान चलाया. सुबह करीब छह बजे विधाननगर पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारी रिसड़ा थाने की पुलिस को साथ लेकर शतद्रु दत्त के ‘चारु सुधा’ नामक आवास पर पहुंचे. तलाशी अभियान करीब तीन घंटे तक चला और सुबह नौ बजे पुलिस अधिकारी वहां से रवाना हो गये. तलाशी के बाद पुलिस अधिकारी रिसड़ा थाने पहुंचे, जहां कुछ समय रुकने के बाद वे कोलकाता के लिए निकल गये. हालांकि, जांच के हित में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, शतद्रु दत्त का परिवार भी पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए है. गौरतलब है कि 13 दिसंबर को सॉल्टलेक स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की झलक नहीं मिल पाने से नाराज भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया था और स्टेडियम में व्यापक तोड़फोड़ की थी. घटना के महज एक घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगी थी. इसके बाद राज्यपाल ने स्टेडियम पहुंचकर हालात का जायजा लिया था और प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. इस मामले में मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त को विधाननगर थाने की पुलिस ने 13 दिसंबर की रात एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. बाद में अदालत में पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था.दूसरी तरफ पुलिस ने स्टेडियम में तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम रिजु दास, सौम्यदीप दास और तन्मय दे बताया गया है. युवा भारती मामले में इस सिलसिले में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola