डिवाइडर से टकरायी स्कूटी, युवती की मौत

Updated at : 28 Jan 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
डिवाइडर से टकरायी स्कूटी, युवती की मौत

मृत युवती का नाम सुचित्रा देवनाथ (33) था. वह दक्षिण कोलकाता के पाटुली की रहनेवाली थी.

विज्ञापन

कोलकाता. सोमवार सुबह न्यूटाउन में हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी चालक युवती की मौत हो गयी. इकोपार्क थाना इलाके में आकांक्षा मोड़ से इकोपार्क होकर कोलकाता जाने के क्रम में यह हादसा हुआ. मृत युवती का नाम सुचित्रा देवनाथ (33) था. वह दक्षिण कोलकाता के पाटुली की रहनेवाली थी. युवती इलेक्ट्रिक स्कूटी से विश्व बांग्ला गेट से चिनार पार्क की ओर तेज गति से जा रही थी. इको पार्क के दो नंबर गेट के पास नियंत्रण खोकर उसने डिवाइडर में धक्का मार दिया. इससे वह छिटक कर गिर पड़ी. स्थानीय लोगों ने युवती को विधाननगर महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. न्यूटाउन में लगातार सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola