ePaper

स्कूल बस ने दुकानों को टक्कर मारी लोगों ने चालक को बनाया बंधक

Updated at : 21 Sep 2025 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल बस ने दुकानों को टक्कर मारी लोगों ने चालक को बनाया बंधक

केशियारी थाना अंतर्गत खाजरा इलाके में एक स्कूल बस ने सड़क किनारे दो दुकानों को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

लोगों का आरोप : स्कूल बस का चालक नशे में धुत था

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

केशियारी थाना अंतर्गत खाजरा इलाके में एक स्कूल बस ने सड़क किनारे दो दुकानों को टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस के चालक को पकड़ लिया और उसे रस्सियों से बांध दिया. इस दौरान किसी के भी जख्मी होने की जानकारी नही मिली. हालांकि टक्कर के बाद दोनों दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयीं. मालूम हो कि स्कूल बस सालुआ से केशियारी की ओर जा रही थी. तेज गति होने के कारण बस अनियंत्रित होकर कर दोनों दुकानों को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने बस के चालक को पकड़ लिया. लोगों का कहना है कि बस का चालक शराब के नशे में धुत था. घटना के बाद इलाके का माहौल काफी उत्तेजित हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंच कर परिस्थिति को सामान्य किया. पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola