7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग

विमान में बिगड़ी एक यात्री की तबीयत, एयरपोर्ट पर फंसे हैं लोग

एयरपोर्ट पर 18 घंटे से फंसे एक यात्री ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी कोलकाता. घने कोहरे के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित होने के बीच अब फ्लाइट संचालन में बाधा का एक अलग मामला सामने आया है. एयर इंडिया की मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जा रही एक उड़ान को बीच रास्ते में कोलकाता में आपात लैंडिंग करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि यह विमान पिछले 24 घंटे से अधिक समय से कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा है, जिससे यात्री परेशानी में हैं. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-179 शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गयी. पायलट को इसकी सूचना मिलते ही विमान का रूट बदलकर कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करायी गयी. शनिवार की शाम को इसी विमान के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होने का समय निर्धारित था, लेकिन फिलहाल उड़ान को रद्द कर दिया गया है. यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की ओर से यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है कि फ्लाइट अब कब टेकऑफ करेगी. विमान में कई छात्र भी सवार थे. एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को होटल में ठहराया गया है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि उन्हें नियमित अपडेट नहीं मिल रहा है. कोलकाता में फंसे विमान के एक यात्री हिमांशु मत्ता ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वह 18 घंटे से अधिक समय से कोलकाता में फंसे हुए हैं और अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. वह बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं और बार-बार पूछने पर सिर्फ यह कहा जा रहा है कि टीम काम कर रही है, लेकिन न तो कोई स्पष्ट अपडेट दिया जा रहा है और न ही उड़ान की कोई समय-सीमा बतायी जा रही है. इसी तरह कई अन्य यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों ने एयरलाइन से बेहतर समन्वय और समयबद्ध जानकारी देने की मांग की है. इधर, एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर बयान जारी कर कहा है कि एयरपोर्ट पर उनकी ग्राउंड टीमें यात्रियों की समस्याओं के समाधान और हर संभव मदद के लिए प्रयासरत हैं. साथ ही, आवश्यक सहायता के लिए एयरपोर्ट टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel