ePaper

इंटाली : डकैती के आरोपी की चाची के घर से 32.50 लाख रुपये बरामद

Updated at : 21 May 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
इंटाली : डकैती के आरोपी की चाची के घर से 32.50 लाख रुपये बरामद

इंटाली में एक टैक्सी से 2.66 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

कोलकाता. इंटाली में एक टैक्सी से 2.66 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार नौ आरोपियों में से एक नजरूल हुसैन उर्फ लालटू से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी चाची के घर से 32.50 लाख रुपये बरामद किये हैं.

यह राशि दक्षिण 24 परगना के मंदिर बाजार थाना क्षेत्र स्थित घाटेश्वर दुर्गापुर इलाके से मिली है. इस बरामदगी के साथ ही पुलिस अब तक डकैती में लूटे गये कुल 2.66 करोड़ में से 1.48 करोड़ जब्त कर चुकी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नजरूल हुसैन से सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसके बयान के आधार पर पुलिस उसकी चाची के घर पहुंची. वहां तलाशी अभियान के दौरान कमरे में एक गुप्त जगह से यह बड़ी रकम बरामद की गयी. पुलिस गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर शेष लूटी हुई राशि बरामद करने के प्रयास में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola