दो जगहों पर सड़क हादसा महिला समेत तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन
दो जगहों पर सड़क हादसा महिला समेत तीन की मौत

जिले में दो जगहों पर शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है.

विज्ञापन

हावड़ा. जिले में दो जगहों पर शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. पहली घटना डोमजूर थाना अंतर्गत कोना एक्सप्रेस-वे और 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के निबड़ा में रात करीब 10 बजे हुई. यहां तेज गति से आ रही एक बाइक ने महिला राहगीर को धक्का मार दिया. बुरी तरह से घायल बाइक चालक और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. डीसी (साउथ) सुरिंदर सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान पपाई रूही दास (23) और त्रिशा दस्तीदार (26) के रूप में हुई है. डीसी ने बताया कि मृतका बैरकपुर की रहने वाली थी. वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण हावड़ा के जेबीपुर में बड़गछिया लेवल क्रॉसिंग के पास एक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया. मृतक का नाम शेख अंसार अली था. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. हालांकि मौके से ट्रक चालक भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola