Kolkata Murder Case: महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले की सीबीआई ने शुरू की जांच, आरजी कर अस्पताल पहुंची टीम

आरजी कर अस्पताल पहुंची सीबीआई की टीम.
RG Kar Murder Case Update: सीबीआई की टीम जांच के लिए आरजी कर अस्पताल पहुंची, जहां एक महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. टीम ने हॉल का मुआयना किया.
Table of Contents
RG Kar Murder Case Update: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने शुरू कर दी है. दिल्ली से पहुंची फॉरेंसिक और मेडिकल की टीम ने मुख्य अभियुक्त संजय राय की मेडिकल जांच कराने के बाद सीबीआई की टीम ने उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
एसएसकेएम अस्पताल में हुई मुख्य अभियुक्त की मेडिकल जांच
एसएसकेएम अस्पताल में संजय राय की मेडिकल जांच हुई और उसके बाद सीबीआई की टीम उसे लेकर अपने दफ्तर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लिया है. सबसे पहले टीम ने कोलकाता के टाला थाना से सारे दस्तावेज हासिल करने के बाद मंगलवार की रात को ही एक प्राथमिकी दर्ज कर ली.
सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची आरजी कर हॉस्पिटल
बुधवार (14 अगस्त) को सुबह मुख्य अभियुक्त का मेडिकल कराया गया. इसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई. दूसरी तरफ सीबीआई की टीम जांच के लिए आरजी कर अस्पताल पहुंची, जहां एक महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. टीम ने उस हॉल का भी मुआयना किया, जिसमें महिला पीजीटी का शव बरामद हुआ था. कई लोगों से पूछताछ की भी खबर है.
Also Read
हाइकोर्ट ने महिला चिकित्सक से रेप व हत्या की जांच सीबीआइ को सौंपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




