शिकायतों के समाधान के बाद ही घोषित होंगे नतीजे : हाइकोर्ट

Updated at : 30 Jan 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
शिकायतों के समाधान के बाद ही घोषित होंगे नतीजे : हाइकोर्ट

बुधवार को हाइकोर्ट की जस्टिस अमृता सिन्हा ने इस मामले में परिणाम प्रकाशित करने के लिए शर्तें तय कर दी हैं.

विज्ञापन

फार्मेसी काउंसिल के छह सदस्यों के चुनाव का मामला कोलकाता. राज्य में एक बार फिर फार्मेसी काउंसिल के मतदान को लेकर जटिलताएं उत्पन्न हो गयी हैं. बुधवार को हाइकोर्ट की जस्टिस अमृता सिन्हा ने इस मामले में परिणाम प्रकाशित करने के लिए शर्तें तय कर दी हैं. न्यायालय ने पहले ही मतदान के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी थी. हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने कहा कि पर्यवेक्षकों के समक्ष प्रस्तुत शिकायत के आलोक में सभी पक्षों के बयान सुनने के बाद शिकायत का समाधान करना होगा और शिकायतों का समाधान होने तक मतदान के परिणाम घोषित नहीं किये जा सकते. ज्ञात हो कि इससे पहले हाइकोर्ट के आदेश पर फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार ने छह सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदान का नोटिस जारी किया था. 16 नवंबर की अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में मतदान प्रक्रिया चल रही है. यह प्रक्रिया इस गुरुवार को समाप्त हो जायेगी और इसके परिणाम चार फरवरी को घोषित किये जायेंगे. लेकिन इसी बीच रिटर्निंग ऑफिसर पर चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. अब उच्च न्यायालय ने शिकायत का निपटारा होने तक चुनाव परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता सिमंता भट्टाचार्य ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि निर्वाचन अधिकारी मतदान में भाग लेने वाले अन्य उम्मीदवारों को अनैतिक लाभ दे रहे हैं. इससे पहले हाइकोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव को इस चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola