कोन्नगर : टोटो की टक्कर से पिल्ले की मौत, स्थानीय लोगों ने किया श्राद्ध

Updated:
विज्ञापन
कोन्नगर : टोटो की टक्कर से पिल्ले की मौत, स्थानीय लोगों ने किया श्राद्ध

हुगली जिले के कोन्नगर क्राइपर रोड पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब रवींद्र भवन के पास एक तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से तीन महीने के पिल्ले की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोन्नगर.

हुगली जिले के कोन्नगर क्राइपर रोड पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब रवींद्र भवन के पास एक तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से तीन महीने के पिल्ले की मौत हो गयी. इस घटना से व्यथित स्थानीय लोगों ने पिल्ले की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार रात को विधिवत श्राद्ध किया. इस मौके पर क्षेत्र के सभी कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी.

स्थानीय लोगों ने दिखाया संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण

रवींद्र भवन क्षेत्र के निवासी और व्यापारी नियमित रूप से सड़क पर रहने वाले कुत्तों को भोजन कराते हैं और उनकी देखभाल करते हैं. तीन महीने पहले, एक कुतिया ने यहां तीन पिल्लों को जन्म दिया था. उनमें से एक को स्थानीय लोगों ने बचाया और पाला-पोसा. खासतौर पर बाबुलाल मंडल नामक व्यक्ति इस पिल्ले को बेहद प्यार करते थे.

तेज रफ्तार टोटो बना मौत का कारण : रविवार को पिल्ला सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टोटो ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बेहद भावुक कर देने वाली थी.

पूरी विधि से हुआ श्राद्ध, पुरोहित भी हुए अचंभित

मंगलवार रात स्थानीय लोगों ने पूरे विधि-विधान से पिल्ले का श्राद्ध कराया। श्राद्ध में शामिल पुरोहित ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कई पूजा-पाठ और श्राद्ध कराए हैं, लेकिन किसी जानवर के लिए पहली बार ऐसा आयोजन देखा है. श्राद्ध के दौरान पिल्ले की मां भी पूरे समय एक कोने में चुपचाप बैठी रही, मानो उसे समझ आ गया हो कि उसका बच्चा अब नहीं रहा.

सड़क सुरक्षा और पशु प्रेम का संदेश

इस अनोखे आयोजन के जरिए लोगों को तेज गति से वाहन न चलाने और बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया गया.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे आयोजन

कुछ महीने पहले चुंचुड़ा में एक व्यक्ति और उसके दोस्तों ने अपने पालतू बकरे का जन्मदिन मनाया था और इलाके के लोगों को मांस-चावल खिलाया था. उसी तरह, कोन्नगर में पहली बार एक सड़क कुत्ते के श्राद्ध में आवारा कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola