वोटर लिस्ट में जिंदा महिला को दिखाया गया मरा हुआ
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी ब्लॉक की सात नंबर पंचायत अंतर्गत औरंगाबाद इलाके में रहने वालीं वृद्धा सावित्री सिंह को मतदाता सूची में मृत दर्ज कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें गणना प्रपत्र नहीं मिल सका. इस त्रुटि से वृद्धा बेहद परेशान हैं.
विज्ञापन
खड़गपुर.
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी ब्लॉक की सात नंबर पंचायत अंतर्गत औरंगाबाद इलाके में रहने वालीं वृद्धा सावित्री सिंह को मतदाता सूची में मृत दर्ज कर दिया गया, जिसके कारण उन्हें गणना प्रपत्र नहीं मिल सका. इस त्रुटि से वृद्धा बेहद परेशान हैं. मालूम हुआ कि 2025 की मतदाता सूची में सावित्री सिंह के नाम के सामने मृत लिखा हुआ है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बीएलओ घर पहुंची और वृद्धा के बेटे व बहू को फॉर्म दे गयीं, लेकिन स्वयं सावित्री को फॉर्म नहीं दिया गया. इसके बाद वृद्धा तृणमूल द्वारा स्थापित केशियारी जोन 7 के वोट सुरक्षा शिविर पहुंचीं, जहां उन्हें बताया गया कि नयी सूची में उनका नाम मृत के रूप में दर्ज है. वृद्धा ने कहा कि वह गत लोकसभा और पंचायत चुनावों में मतदान कर चुकी हैं, लेकिन नयी मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने से उन्हें गणना प्रपत्र नहीं मिला. सावित्री का कहना है कि उन्हें सरकारी सेवाओं, वृद्धावस्था भत्ता और राशन की सुविधा मिल रही है, इसलिए यह समझ नहीं आ रहा कि ऐसी गलती कैसे हो गयी.तृणमूल नेता फटिक रंजन पहाड़ी ने मामले की जांच करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










