जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान गर्भवती से मारपीट

Updated:
विज्ञापन
जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान गर्भवती से मारपीट

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र के हेरोभांगा गांव में जमीन को लेकर दो परिवार के बीच हुए विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला को भी पीटा गया

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र के हेरोभांगा गांव में जमीन को लेकर दो परिवार के बीच हुए विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला को भी पीटा गया. घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, हेरोभांगा गांव में रहने वाले संतू सरदार और मधु सरदार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच समझौता भी हुआ था. आरोप है कि कुछ दिनों से संतू और उसके परिजन मधु को जमीन के लिए रुपये देने का दबाव बना रहे थे. गत गुरुवार को दोनों परिवार के बीच फिर विवाद हुआ था. संतू और उसके परिजनों पर आरोपी है कि उन्होंने मधु और उसकी पत्नी सावित्री से मारपीट की. बीच-बचाव करने के लिए मधु की गर्भवती बेटी नीलिमा वहां आयी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. घायलावस्था में उसे कैनिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की शिकायत कैनिंग थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola