ePaper

डीजे और तेज आवाज में माइक बजाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Updated at : 03 Jan 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
डीजे और तेज आवाज में माइक बजाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने नववर्ष पर पिकनिक मनाने वालों से डीजे और तेज आवाज में माइक नहीं बजाने की अपील की थी.

विज्ञापन

संवाददाता, हावड़ा

ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने नववर्ष पर पिकनिक मनाने वालों से डीजे और तेज आवाज में माइक नहीं बजाने की अपील की थी. बावजूद इसके, यहां के कई पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने जमकर डीजे और तेज आवाज में माइक बजाया.

यह सूचना मिलते ही पुलिस गादियारा में गढ़चुमुक पर्यटन केंद्र सहित अन्य जगहों पर पहुंच कर डीजे और माइक को जब्त कर लिया. पुलिस इन सामान को लेकर थाने पहुंची. हालांकि, शाम ढलते ही माइक और डीजे सभी को वापस दे दिये गये. वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई पर लोगों ने खुशी जाहिर की है. लोगों का कहना है कि तेज आवाज से कई तरह की परेशानी होती है. पिकनिक मनाने जा रहे लोग गाड़ी में तेज आवाज में माइक बजाते हुए जाते हैं. यह ठीक नहीं है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह बेहद खतरनाक है. तेज आवाज से गाड़ी का हार्न सुनायी नहीं देता है. इस बारे में पूछे जाने पर एसपी सुबिमल पाल ने कहा कि डीजे से ध्वनि प्रदूषण होता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है. लोगों से अपील की गयी थी, लेकिन वे नहीं माने, इसलिए कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola