महानगर में 14 नवंबर से डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन
महानगर में 14 नवंबर से डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी

पश्चिम बंगाल डाक सर्कल अपनी राज्य स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी ‘बोंगोपेक्स 2025’ का 10वां संस्करण 14-17 नवंबर तक साइंस सिटी में आयोजित करेगा

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल डाक सर्कल अपनी राज्य स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी ‘बोंगोपेक्स 2025’ का 10वां संस्करण 14-17 नवंबर तक साइंस सिटी में आयोजित करेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में विषयगत और प्रतिस्पर्धी संग्रह के माध्यम से पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की संस्कृति, विरासत तथा डाक टिकट संग्रह की विविधता को प्रदर्शित किया जायेगा. पश्चिम बंगाल सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अशोक कुमार ने बुधवार को योगायोग भवन में आयोजित एक समारोह में इस आयोजन की जानकारी दी. डाक सचिव वंदिता कौल ने सितंबर में ‘बोंगोपेक्स 2025’ के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola