लाखों के गहने लेकर भागने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लाखों के गहने लेकर भागने वाला गिरफ्तार

बहूबाजार थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 13.86 लाख के गहने खरीदकर खाली बैंक अकाउंट का चेक थमाकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. बहूबाजार थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 13.86 लाख के गहने खरीदकर खाली बैंक अकाउंट का चेक थमाकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शोरूम के मैनेजर प्रणब चंद्रा ने मोचीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. आरोपी ने तीन सोने के आभूषण और एक चांदी का सिक्का खरीदा था. पुलिस ने आरोपी को गत 11 जुलाई को सॉल्टलेक के एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पार्क सर्कस क्षेत्र स्थित एक अन्य होटल की चाबी मिली. उस होटल के कमरे की तलाशी लेने पर चोरी किये गये आभूषणों का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया गया है. बरामद गहनों को पीड़ित शोरूम के मैनेजर को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola