खड़दह : अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated at : 08 Mar 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
खड़दह : अवैध निर्माण के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पांच मंजिला ऊंची इमारत का निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रमोटर के खिलाफ आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन

बैरकपुर. खड़दह नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के नंदन-कानन इलाके में अवैध तरीके से पांच मंजिला ऊंची इमारत का निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रमोटर के खिलाफ आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप है कि प्रमोटर अवैध तरीके से पांच मंजिला इमारत का निर्माण कर रहा है. प्रमोटर निकाय के नियमों का पालन किये बिना बहुमंजिला इमारत का निर्माण कर रहा है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि गत 17 फरवरी को ही खड़दह नगरपालिका में एक लिखित याचिका दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इधर, खड़दह नगरपालिका की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola