एयरपोर्ट : डिपार्चर फ्लाइओवर से कूदा यात्री, गयी जान

मृतक की पहचान ओ सिंह (50) के रूप में हुई है. वह 23 जनवरी को इंफाल से महानगर पहुंचा था.
कोलकाता एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. इसके बावजूद एक यात्री ने खुदकुशी कर ली. डिपार्चर फ्लाइओवर से नीचे कूद कर यात्री ने अपनी जान दे दी. रविवार दोपहर को यह घटना हुई. मृतक की पहचान ओ सिंह (50) के रूप में हुई है. वह 23 जनवरी को इंफाल से महानगर पहुंचा था. रविवार को उसे एयरपोर्ट परिसर में घूमते हुए देखा गया. उसके चिकित्सा की व्यवस्था भी की गयी. फिर उसे छोड़ दिया गया. दोपहर बाद डिपार्चर फ्लाइओवर से वह अचानक नीचे कूद गया. सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




