मृतका के माता-पिता ने की संजय को फांसी देने की मांग

शनिवार को मामले को हुई सुनवाई के दौरान मृत डॉक्टर के माता-पिता के अधिवक्ता ने सियालदह कोर्ट में उनकी मांग से संबंधित जानकारी दी.
कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में मृतका के माता-पिता मुख्य आरोपी व कोलकाता पुलिस का पूर्व सिविक वॉलंटियर संजय राय को फांसी की सजा चाहते हैं. शनिवार को मामले को हुई सुनवाई के दौरान मृत डॉक्टर के माता-पिता के अधिवक्ता ने सियालदह कोर्ट में उनकी मांग से संबंधित जानकारी दी. साथ ही मामले को लेकर दोनों के वक्तव्य को लेकर करीब 57 पन्नों का दस्तावेज भी सौंपा. बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता ने घटना को लेकर कई सवाल रखे हैं. उन्होंने आशंका जतायी है कि उक्त मामले में राय के अलावा और भी लोग शामिल हो सकते हैं. इस बात का पता लगाने के लिए उन्होंने मामले की सटीक जांच जारी रखने का भी आवेदन किया है. मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




