ePaper

हैम रेडियो की मदद से पानीहाटी का लापता युवक नेपाल में मिला

Updated at : 12 Sep 2025 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
हैम रेडियो की मदद से पानीहाटी का लापता युवक नेपाल में मिला

नेपाल के वर्तमान हालात के कारण पीड़ित परिवार चिंतित

विज्ञापन

नेपाल के वर्तमान हालात के कारण पीड़ित परिवार चिंतित

बैरकपुर. पानीहाटी नगरपालिका के 19 नंबर वार्ड के घोषपाड़ा इलाके से लापता एक युवक हैम रेडियो की मदद से नेपाल में मिला है. वह नेपाल के एक आश्रम में है. हालांकि नेपाल के वर्तमान हालात के कारण उसके परिवार वाले चिंतित हैं. जानकारी के मुताबिक घोषपाड़ा निवासी युवक अभिषेक घोष (35) सात माह पहले इलाके से लापता हो गया था. बताया जा रहा है कि अभिषेक मानसिक रूप से बीमार है. इसे लेकर परिजनों ने घोला थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी थी. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था. इसके बाद हैम रेडियो की मदद से लापता अभिषेक का पता चला. वह नेपाल के मानव सेवा श्रम नामक एक आश्रम में रह रहा है. नेपाल प्रशासन से संपर्क कर उसकी भारत वापसी का प्रयास शुरू किया गया, इसी बीच अचानक नेपाल में हिंसक आंदोलन के हालात पैदा होने के कारण उसे वापस लाना संभव नहीं हो पाया है. फिलहाल अभिषेक की भारत वापसी का काम रुका है, जिस कारण से पीड़ित परिवार और हैम रेडियो के सदस्य भी काफी चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola