हावड़ा निगम में एक दिसंबर से ऑनलाइन म्यूटेशन होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा निगम में एक दिसंबर से ऑनलाइन म्यूटेशन होगा शुरू

हावड़ा नगर निगम एक दिसंबर से ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. इस संबंध में निगम आयुक्त वंदना पोखरीवाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.

विज्ञापन

हावड़ा. हावड़ा नगर निगम एक दिसंबर से ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. इस संबंध में निगम आयुक्त वंदना पोखरीवाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि म्यूटेशन कराने के लिए अब बोरो ऑफिस या निगम मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी. आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें https://wburbanservices.org पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन करना होगा. आयुक्त ने कहा कि यदि किसी आवेदक को प्रक्रिया समझने में कठिनाई होती है, तो वह बोरो ऑफिस या निगम मुख्यालय में संबंधित विभाग से संपर्क कर सहायता ले सकता है. इसके अलावा निगम ने एक हेल्पलाइन नंबर 7001531503 भी जारी किया है, जिस पर कॉल कर म्यूटेशन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola