ePaper

दो बाइकों के बीच टक्कर में एक की मौत

Updated at : 15 Dec 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों के बीच टक्कर में एक की मौत

जानकारी के अनुसार, जन्मेंद्र मोटरसाइकिल से बेलदा से दांतन की ओर जा रहा था.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना अंतर्गत सालाजपुर इलाके में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. मृतक का नाम जन्मेंद्र जाना है. वह अलीपुर गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार, जन्मेंद्र मोटरसाइकिल से बेलदा से दांतन की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी. दोनों बाइक चालक छिटककर जमीन पर गिर कर बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जन्मेंद्र की मौत हो गयी. उधर, घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola