वृद्धा को बाथरूम में बंद करने के आरोप में एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 1:09 AM
पीड़िता का नाम शंकरी देवी है. वह काफी समय से अपनी चचेरी बहन इला दे के साथ रह रही थी.
बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत सखारीपाड़ा इलाके में एक वृद्धा को तीन माह से परित्यक्त बाथरूम में बंद कर रखने के आरोप में पुलिस ने उसके एक परिजन को गिरफ्तार किया है. उसका नाम चित्तरंजन दे है. पीड़िता का नाम शंकरी देवी है. वह काफी समय से अपनी चचेरी बहन इला दे के साथ रह रही थी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इला दे और उसका पति चित्तरंजन दे वृद्धा पर काफी अत्याचार करते थे. उसे गत तीन माह से एक परित्यक्त बाथरूम में बंद कर रखा था. वहीं उसे खाना-पीना दिया जाता था. इसकी खबर मिलने पर पुलिस शनिवार रात मौके पर पहुंची और वृद्धा को वहां से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी चित्तरंजन दे को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










