सुरक्षा बलों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा कितने चरण में होंगे चुनाव : आयोग

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा बलों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा कितने चरण में होंगे चुनाव : आयोग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चरणों की संख्या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की उपलब्धता के आधार पर तय की जायेगी.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चरणों की संख्या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की उपलब्धता के आधार पर तय की जायेगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह बात कही. हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय एक ही चरण में चुनाव कराने के पक्ष में है और उसने यह प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेज दिया है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर अंतिम निर्णय लेने के लिए नयी दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग मुख्यालय में गहन विचार-विमर्श जारी है. अधिकारी ने कहा: पश्चिम बंगाल में मतदान के चरणों की संख्या इस बात पर निर्भर करेगी कि केंद्रीय बलों की कितनी कंपनियां उपलब्ध करायी जा सकती हैं. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी बलों की आवश्यकता और उपलब्धता का आकलन कर रहे हैं. वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य में केंद्रीय बलों की लगभग 1,100 कंपनियां तैनात की गयी थीं.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola