ePaper

Kolkata Metro : कोलकाता मेट्रो की अनूठी पहल, अब संडे को भी अंडरवॉटर मेट्रो का ले सकते है मजा

Updated at : 30 Aug 2024 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Metro : कोलकाता मेट्रो की अनूठी पहल, अब संडे को भी अंडरवॉटर मेट्रो का ले सकते है मजा

Kolkata Metro : एक सितंबर से एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान के बीच ग्रीन लाइन पर रविवार को भी मेट्रो दौड़ेगी. रविवार को इस रूट के इन दो स्टेशन, से दोपहर 2:15 बजे पहली ट्रेन छूटेगी.

विज्ञापन

Kolkata Metro : कोलकाता और हावड़ा मैदान के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर मेट्रो ने दी है. अब अंडर वाटर मेट्रो सेवा सप्ताह के सातों दिन मिलेगी. यह जानकारी मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने दी. उन्होंने बताया कि यह नयी व्यवस्था एक सितंबर से ईस्ट-वेस्ट फेज-II में हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक लागू रहेगी.

1 सितंबर से शुरु होगी परिसेवा

एक सितंबर से एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान के बीच ग्रीन लाइन पर रविवार को भी मेट्रो दौड़ेगी. मेट्रो रेलवे के अनुसार, उपरोक्त नयी व्यवस्था हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच प्रायोगिक तौर पर शुरू हो रही है. रविवार को हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशनों से दोपहर 2.15 बजे पहली मेट्रो ट्रेन छूटेगी और अंतिम ट्रेन रात 9.45 बजे दोनों स्टेशनों से रवाना होगी. रविवार को ऊपरोक्त अवधि में 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी.

Also read : Mamata Banerjee : पीएम मोदी का नहीं आया जवाब, ममता बनर्जी ने फिर लिखा पत्र, रखी ये मांग

अब तक सोमवार से शनिवार तक चल रही थी मेट्रो

उल्लेखनीय है कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के फेज-II यानी हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड के बीच मेट्रो सेवा इसी वर्ष 15 मार्च को शुरू हुई थी. तब से अब तक इस सेक्शन में सोमवार से शनिवार तक ही मेट्रो की यात्री सेवा उपलब्ध रहती है, लेकिन अब मेट्रो ने यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए इसे सातों दिन रखने का फैसला किया है. उल्लेखनीय है कि आने वाली दुर्गापूजा के मद्देनजर सप्ताहांत की बढ़ती भीड़ को भी मेट्रो के इस कदम से लाभ होगा. शॉपिंग के लिए निकलने वाले यात्री रविवार को भी मेट्रो सेवा का लाभ ले सकेंगे.

Also read : आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष को आइएमए ने किया सस्पेंड

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola