अब अशोकनगर स्टेशन पर भी रुकेगी एसी लोकल ट्रेन

रेलवे को घोषणा के बाद सोमवार से एसी लोकल ट्रेन अशोकनगर स्टेशन पर रुकने लगी.
तृणमूल विधायक ने की एसी लोकल से यात्रा, ट्रेन में बांटीं मिठाइयां
संवाददाता, कोलकाता.
रेलवे को घोषणा के बाद सोमवार से एसी लोकल ट्रेन अशोकनगर स्टेशन पर रुकने लगी. सोमवार को सियालदह-राणाघाट वाया बारासात, बनगांव एसी ईएमयू ट्रेन नये ठहरावों के साथ चली. इस दौरान नये ठहरावों के यात्रियों में भारी खुशी देखी गयी. अशोक नगर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही. इस दौरान तृणमूल विधायक नारायण गोस्वामी भी अशोकनगर स्टेशन से एसी लोकल ट्रेन में सवार हुए.
उन्होंने कहा कि एसी लोकल के अशोक नगर स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी. उनकी मांग सफल रही. तृणमूल विधायक ने दैनिक यात्रियों के साथ टिकट खरीदा और एसी ट्रेन में सवार होकर बारासात पहुंचे. अशोकनगर, सियालदह-बनगांव शाखा के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है. इस स्टेशन से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं. रेलवे द्वारा सियालदह रूट पर एसी लोकल ट्रेन शुरू करने के बाद अशोकनगर के दैनिक यात्रियों में उम्मीद जगी थी. हालांकि, इस स्टेशन पर एसी लोकल का ठहराव नहीं था. अशोकनगर के निवासियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जतायी थी. स्थानीय तृणमूल विधायक नारायण गोस्वामी ने भी पहल की अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन मास्टर से मुलाकात की और कारण जानना चाहा. साथ ही नारायण ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए एसी ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.
दैनिक यात्रियों की मांगों के बाद रेलवे ने आखिरकार सोमवार से अशोकनगर स्टेशन पर एसी लोकल ट्रेनों के ठहराव का फैसला किया. इस खबर की जानकारी पहले से मिलने के बाद, नारायण आज अशोकनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचे. उन्होंने दैनिक यात्रियों के साथ ट्रेन में यात्रा की और लड्डू बांटे. सोमवार सुबह एसी लोकल ट्रेन अशोकनगर स्टेशन पहुंची तो विधायक खुद ट्रेन में सवार हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




