न्यूटाउन : फ्लैटों से चोरी हो रहे ब्रांडेड जूते

विधाननगर के न्यू टाउन थाना क्षेत्र इलाके में स्थित फ्लैटों से ब्रांडेड जूते चोरी होने के मामले सामने आ रही हैं.
कोलकाता. विधाननगर के न्यू टाउन थाना क्षेत्र इलाके में स्थित फ्लैटों से ब्रांडेड जूते चोरी होने के मामले सामने आ रही हैं. अजीब तरह की वारदात से आवासन के लोग आश्चर्यचकित हैं. इस बाबत न्यू टाउन थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को कई सार्वजनिक और निजी आवासों से जूते चोरी होने की घटनाएं हुईं. कई आवासन व इलाकों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी एवं निजी सुरक्षा गार्ड के होने के बावजूद ऐसी घटना हो रही है. इससे लोग चिंतित है. हाल ही में कई बिल्डिंगों के फ्लैटों से जूते चोरी होने की घटनाएं सामने आयी हैं. लोगों का आरोप है कि इलाके में रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग की कमी है. इलाके के लोगों ने भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा है.
न्यूटाउन थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




