ePaper

प्रस्तावित मस्जिद के लिए मिला करीब तीन करोड़ रुपये का चंदा

Updated at : 10 Dec 2025 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
प्रस्तावित मस्जिद के लिए मिला करीब तीन करोड़ रुपये का चंदा

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद के लिए मिले चंदे की राशि लगभग तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद के लिए मिले चंदे की राशि लगभग तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है. विधायक के सहयोगियों ने मंगलवार को यह दावा किया. कबीर ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में इस मस्जिद का शिलान्यास किया था. कबीर के अनुसार स्थल पर 12 दान पेटियां रखी गयी थीं. अब तक इन पेटियों से 57 लाख रुपये की गिनती हुई है, जबकि क्यूआर कोड भुगतान के माध्यम से 2.47 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. योगदान के लिए शिलान्यास स्थल पर एक दान पेटी अब भी रखी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola