जगदल में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का खाल से मिला क्षत-विक्षत शव

Updated:
विज्ञापन
जगदल में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का खाल से मिला क्षत-विक्षत शव

बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे राहुता इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता हीरा कुरैशी की हत्या के मामले में आरोपी का खाल से ही चार दिनों बाद क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, बैरकपुर.

बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे राहुता इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता हीरा कुरैशी की हत्या के मामले में आरोपी का खाल से ही चार दिनों बाद क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. इस घटना से सनसनी फैल गयी है. क्या यह बदले की भावना से हत्या की गयी है या इसके पीछे कोई और वजह है. पुलिस के अनुसार मृतक का नाम शेख साबिर उर्फ साहेब है. वासुदेवपुर थाने की पुलिस ने उक्त इलाके में एक खाल से साहेब का शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हीरा कुरैशी की हत्या के मामले में साहेब आरोपी था. उसके खिलाफ जांच भी चल रही थी. साहेब चार दिनों से लापता था. चार दिन बाद उसका शव बरामद किया गया. पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि किसने उसकी हत्या की और उसे यहां फेंक दिया.

गौरतलब है कि हालही में कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे भाटपाड़ा के कारोबारी हीरा कुरैशी का शव मिला था. शव क्षत-विक्षत था. आरोप लगाया गया था कि पुरानी दुश्मन�� के कारण उसकी हत्या की गयी थी.

क्या कहते हैं तृणमूल व भाजपा नेता

इधर, बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि गवाह को मिटाने के लिए ही साहेब की हत्या की गयी. उन्होंने प्रमोटर और नगरपालिका के ठेकेदार शौकत अली पर आरोप लगाया है. उन्होंने शौकत अली को एक पुलिस अधिकारी का बिजनेस पार्टनर बताया. श्री सिंह ने उक्त पुलिस अधिकारी के साथ तृणमूल नेताओं के पास खड़े होकर जन्मदिन का केक काटते हुए तस्वीर भी सार्वजनिक की. इधर, भाटपाड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष ने कहा कि शव की बरामदगी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पहले की तुलना में भाटपाड़ा और आसपास के इलाकों में हत्या की संख्या में काफी कमी आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola