ePaper

26 दिनों में एपीएएस के 14500 शिविरों में पहुंचे एक करोड़ से भी अधिक लोग

Updated at : 29 Aug 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
26 दिनों में एपीएएस के 14500 शिविरों में पहुंचे एक करोड़ से भी अधिक लोग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी जानकारी

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी जानकारी योजना के तहत 8000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार की नागरिक पहुंच पहल ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ (एपीएएस) को मिली जबरदस्त जन प्रतिक्रिया पर शुक्रवार को प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि महज 26 दिनों में एक करोड़ से अधिक लोग करीब 14,500 शिविरों में पहुंचे हैं. ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और गर्व हो रहा है कि सिर्फ 26 दिनों के भीतर, पूरे बंगाल से एक करोड़ से ज्यादा लोग अपने इलाकों और आसपास की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगभग 14,500 ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ शिविरों में आये. इतनी जल्दी एक करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए सभी को बधाई.’ उन्होंने कहा कि इस सामाजिक-आर्थिक विकास पहल में बंगाल के आम पुरुषों और महिलाओं की अभूतपूर्व और सहज भागीदारी ने इस राज्य में प्रचलित लोकतांत्रिक और सहभागी सुशासन संस्कृति को और मजबूत किया है तथा उसमें और अधिक जान डाली है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हम बंगाल के हर व्यक्ति तक विभिन्न सरकारी लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके अलावा मैं यह सुनिश्चित करती हूं कि आगे की जिम्मेदारी उठाने और आपकी समस्याओं का त्वरित और सार्थक समाधान प्रदान करने के लिए, हमारी मां-माटी-मानुष सरकार हमेशा मौजूद है और आने वाले दिनों में भी मौजूद रहेगी.’ इस पहल की घोषणा 22 जुलाई को की गयी थी और इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, जिनमें टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटें, स्कूलों की टपकती छतें और अपर्याप्त पेयजल सुविधाएं शामिल हैं. राज्य सरकार बंगाल के सभी 80,000 मतदान केंद्रों पर शिविर लगाने की योजना बना रही है ताकि नागरिकों के लिए मौके पर ही प्रशासनिक समाधान की व्यवस्था की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola