हिंसा के चलते 400 से अधिक हिंदू घर छोड़े : शुभेंदु

Updated:
विज्ञापन
हिंसा के चलते 400 से अधिक हिंदू घर छोड़े : शुभेंदु

400 से अधिक हिंदुओं को मुर्शिदाबाद के धुलियान से भागने और मालदा जिले के वैष्णवनगर के एक स्कूल में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि हिंसा के बाद 400 से अधिक हिंदुओं को मुर्शिदाबाद के धुलियान से भागने और मालदा जिले के वैष्णवनगर के एक स्कूल में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. शुभेंदु ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा : बंगाल में धार्मिक उत्पीड़न वास्तविकता है. टीएमसी की तुष्टीकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है. हिंदुओं को शिकार बनाया जा रहा है, हमारे लोग अपनी ही जमीन पर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं! कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पर राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए. मैं जिले में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे इन विस्थापित हिंदुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें और इस जिहादी आतंक से उनके जीवन की रक्षा करें.

जिनकी हत्या की गयी, उनका अपराध क्या था : शुभेंदु : जुलूस से पहले सभा मंच से संबोधित करते हुए विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि धुलियान में जिनकी हत्या की गयी, उसका अपराध क्या था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या करनेवाले यह बोल कर गये हैं कि फिर आयेंगे. उन्होंने कहा कि सबकुछ भूल कर हिंदुओं को एकजुट होना होगा. हिंदुओं की संख्या घटती जा रही है. रोहिंग्या बंगाल को दखल करने में लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola