बारासात में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, आरोपी की हुई पिटाई

Updated:
विज्ञापन
बारासात में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, आरोपी की हुई पिटाई

लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बारासात. कसबा लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद अब बारासात में ट्यूशन से लौट रही एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर छेड़खानी की गयी. लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, छात्रा रविवार को ट्यूशन पढ़ने गयी थी. दोपहर में पढ़ाई के बाद बारासात 12 नंबर रेलवे फाटक से ट्यूशन से लौट रही थी, रास्ते में अचानक एक मनचले ने छात्रा का रास्ता रोक कर उससे छेड़खानी की. छात्रा की चीख सुनकर स्थानीय दुकानदार पहुंचे. आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की गयी. इस दौरान वह भागने लगा. सभी लोगों ने मिलकर पकड़ कर उसकी पिटाई की. फिर पुलिस को खबर दी गयी. मौके पर पहुंची बारासात थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का नाम शेख जियाउल है. वह बशीरहाट का निवासी है. शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola