मिर्जापुर से लापता हुई महिला अपने परिजनों से मिली

Updated:
विज्ञापन
मिर्जापुर से लापता हुई महिला अपने परिजनों से मिली

हावड़ा में हैम रेडियो की मदद से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से लापता लक्ष्मी देवी नामक महिला अपने परिजनों से मिल गयी

विज्ञापन

हावड़ा. हावड़ा में हैम रेडियो की मदद से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से लापता लक्ष्मी देवी नामक महिला अपने परिजनों से मिल गयी. महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बतायी जा रही है. हैम रेडियो के सचिव अंबरीश नाग विश्वास ने बताया कि दो महीने पहले लक्ष्मी देवी मिर्जापुर से श्रीरामपुर पहुंच गयी थीं. श्रीरामपुर में दिल्ली रोड पर उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया. महिला और नवजात को पुलिस ने श्रीरामपुर के वाल्स अस्पताल में भर्ती कराया. इस बीच परिजनों ने मिर्जापुर थाने में महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी. अस्पताल प्रबंधन ने हैम रेडियो से संपर्क किया और हैम रेडियो ने मामले की जांच में जुटकर महिला के परिजनों का पता लगाया. परिजनों ने महिला के सुरक्षित मिलने पर हैम रेडियो का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola