माइनर पेपर की परीक्षा अब होम सेंटर पर होगी

Updated:
विज्ञापन
माइनर पेपर की परीक्षा अब होम सेंटर पर होगी

नये साल की शुरुआत में कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने परीक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को अब माइनर पेपर्स की परीक्षा देने के लिए दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना होगा.

विज्ञापन

कलकत्ता यूनिवर्सिटी. नये साल में लिया गया बड़ा फैसलासंवाददाता, कोलकातानये साल की शुरुआत में कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने परीक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को अब माइनर पेपर्स की परीक्षा देने के लिए दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना होगा. कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने एफिलिएटेड कॉलेजों को अपने कैंपस, यानी होम सेंटर में माइनर पेपर्स की परीक्षा कराने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. अवे सेंटर व्यवस्था में बदलाव : यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार देबाशीष दास ने बताया कि पहले छात्रों को इन परीक्षाओं के लिए अवे सेंटर जाना पड़ता था और दूसरे कॉलेजों के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते थे. अब भविष्य में छात्र अपने ही कॉलेज में परीक्षा देंगे और उनके कॉलेज के शिक्षक ही कॉपियां जांचेंगे.

पारदर्शिता के लिए निगरानी व्यवस्था :

रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए यूनिवर्सिटी का एग्जामिनेशन कंट्रोलर कार्यालय, रजिस्ट्रार की देखरेख में, परीक्षा और इवैल्यूएशन दोनों की निगरानी के लिए विशेष टीमें भेजेगा.

सेमेस्टर देरी कम करने का उद्देश्य :

उन्होंने बताया कि यह निर्णय सिंडिकेट मीटिंग में लिया गया है. दूर के सेंटर पर परीक्षा और बाहरी मूल्यांकन के कारण सेमेस्टर का समय बढ़ रहा था, जिससे पढ़ाई के दिन कम हो रहे थे. इसी असंतुलन को दूर करने के लिए यूनिवर्सिटी ने होम सेंटर पर माइनर पेपर परीक्षा की अनुमति दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola