ePaper

मंत्री ने उठाये पुलिस की भूमिका पर सवाल

Updated at : 05 Aug 2025 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री ने उठाये पुलिस की भूमिका पर सवाल

राज्य के पुस्तकालय मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने मंतेश्वर थाना प्रभारी पर कड़ा हमला बोला है और उन पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में देर रात घरों पर छापेमारी करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य के पुस्तकालय मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने मंतेश्वर थाना प्रभारी पर कड़ा हमला बोला है और उन पर अपने निर्वाचन क्षेत्र में देर रात घरों पर छापेमारी करने का आरोप लगाया है. मंत्री ने दावा किया कि पुलिस अधिकारी आधी रात को डंडे से दरवाजे खटखटाते हैं और घरों की महिलाओं से उनके पति या पिता के बारे में पूछकर उन्हें डराते हैं. उन्होंने अधिकारी के व्यवहार की तुलना किसी गुंडे से की. यह टिप्पणी सातगछिया में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान की गयी, जहां मंत्री ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करना जारी रखते हैं तो थाने का घेराव किया जा सकता है. इस विवाद ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. खासकर इसलिए क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पास पुलिस विभाग भी है. जिला पुलिस की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola