ePaper

ईडी ने नियुक्ति घोटाले में मंत्री चंद्रनाथ की 3.60 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

Updated at : 03 Jan 2026 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
ईडी ने नियुक्ति घोटाले में मंत्री चंद्रनाथ की 3.60 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

राज्य में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संशोधनागार मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा व उनके परिवार की लगभग 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संशोधनागार मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा व उनके परिवार की लगभग 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की विशेष अदालत में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर कुर्क की गयीं संपत्तियों के बारे में जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि चंद्रनाथ सिन्हा, उनकी पत्नी और उनके दो बेटों के नाम पर पंजीकृत कुल 10 संपत्तियां कुर्क की गयीं, जिनमें मकान, फ्लैट, जमीन के टुकड़े और एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बोलपुर स्थित कुर्क की गयीं संपत्तियों का मूल्य उनकी खरीद मूल्य के आधार पर निर्धारित किया गया है. ईडी ने इस मामले में लगभग छह महीने पहले श्री सिन्हा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था. एसएमई और वस्त्र मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे श्री सिन्हा ने पिछले साल छह सितंबर को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. ईडी ने उनकी हिरासत का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी थी. अधिकारी ने बताया कि मंत्री का नाम इस मामले के एक अन्य आरोपी कुंतल घोष से जब्त की गयी डायरी में कथित तौर पर मिला था. ईडी ने नाम सामने आने के बाद बोलपुर और कोलकाता स्थित चंद्रनाथ सिन्हा के आवासों पर कई बार छापेमारी की थी और लगभग 41 लाख रुपये नकद के साथ-साथ अन्य दस्तावेज भी बरामद किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola