सड़क पर जमे पानी में करंट आ जाने से अधेड़ महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 1:13 AM
उत्तर 24 परगना के बारासात थाना अंतर्गत दक्षिण नारायण के काबागान इलाके में गुरुवार रात बारिश के पानी में करंट आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी.
बारासात थाना अंतर्गत दक्षिण नारायण के काबागान की घटना
प्रतिनिधि, बारासात
उत्तर 24 परगना के बारासात थाना अंतर्गत दक्षिण नारायण के काबागान इलाके में गुरुवार रात बारिश के पानी में करंट आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. मृतका नाम अंजना विश्वास (55) था. जानकारी के अनुसार, मृतका अंजना देवी बारासात के एक निजी स्कूल की कर्मचारी थीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, रोज की तरह अंजना स्कूल से घर लौट रही थी. इलाके की सड़कों पर पानी भरा हुआ था. सड़क पर जमा पानी से गुजर रही थीं, इसी बीच पानी में करंट आ गया और अंजना उसकी चपेट में आ गयीं. अंजना के चीखते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो देखा कि एक महिला पानी में बिजली के खंभे के पास बेहोश पड़ी थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
खबर पाकर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली काट दी. इसके बाद वहां से महिला का शव बरामद कर बारासात स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










