तीन डिग्री चढ़ा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान

Updated at : 30 Jan 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
तीन डिग्री चढ़ा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान

बुधवार को कोलकाता न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो स्वाभाविक से 2.7 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन

कोलकाता. बुधवार सुबह तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. कुछ ही दिनों में और तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जायेगा. अलीपुर मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि सरस्वती पूजा के समय न्यूनतम तापमान स्वाभाविक से कुछ अधिक ही रहेगा. बुधवार को कोलकाता न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो स्वाभाविक से 2.7 डिग्री अधिक है. वहीं, मंगलवार को तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी. जनवरी के अंत व फरवरी की शुरुआत में राज्य में कहीं-कहीं तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. विभाग ने बताया कि पश्चिमी चक्रवात के कारण राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रवेश बाधित हो रहा है. बुधवार को नये सिरे से पश्चिमी चक्रवात बना है. एक फरवरी को एक और चक्रवात के आने की संभावना है. इसके अलावा पूर्व बांग्लादेश पर एक निम्न दबाव बना हुआ है. इस वजह अब तापमान ऊपर की ओर बढ़ेगा. गुरुवार को दक्षिण बंगाल में घने कुहासा की सतर्कता जारी की गयी है. तापमान के बढ़ने के कारण क्या ठंड की विदाई हो गयी, इस पर मौसम विभाग ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा. मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण उत्तरी हवाओं का प्रवेश बाधित हो गया है. इसे हटने के बाद यदि ठंड की वापसी भी होती है, तो अब कड़ाके की ठंड की कोई संभावना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola