सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ वक्फ संपत्ति पर कब्जे का आरोप

Updated:
विज्ञापन
सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ वक्फ संपत्ति पर कब्जे का आरोप

राज्य में वक्फ की संपत्तियों पर कथित ‘जबरन कब्जे’ को लेकर केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आइबी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में वक्फ की संपत्तियों पर कथित ””जबरन कब्जे”” को लेकर केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आइबी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के मंत्री, राज्यसभा सांसद समेत चार नेताओं के नाम शामिल हैं. रिपोर्ट में हाल ही में दिवंगत हुए एक विधायक का नाम भी शामिल है. सूत्रों के अनुसार संसद में वक्फ से जुड़ी विधेयक पर बहस शुरू होने से पहले ही यह रिपोर्ट दिल्ली भेजी गयी थी. रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाये गये हैं, उनमें वक्फ बोर्ड के दो मौजूदा सदस्य भी शामिल हैं. रिपोर्ट सामने आने के बाद तृणमूल नेताओं ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह जानबूझकर तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है. पार्टी का कोई भी नेता किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं हैं. वहीं, वक्फ संपत्तियों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच पहले से ही तनातनी चल रही है. ऐसे समय में इस रिपोर्ट से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola