ePaper

सबूत मिटाने के लिए मुर्शिदाबाद गयी हैं ममता : दिलीप

Updated at : 06 May 2025 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
सबूत मिटाने के लिए मुर्शिदाबाद गयी हैं ममता : दिलीप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के दौरे पर गयी हैं, जहां पिछले महीने वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान काफी हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी थी.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले के दौरे पर गयी हैं, जहां पिछले महीने वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान काफी हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी थी. वहीं, ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर भाजपा ने सवाल उठाये हैं. भाजपा ने आशंका जतायी है कि ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद हिंसा के सबूत मिटा देंगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को पहले ही मुर्शिदाबाद जाना चाहिए था. अब तक वो क्यों नहीं गयीं? दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी सारे सबूत मिटा देंगी और वहां कुछ नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इमामों के साथ बैठक कर उनका सम्मान कर रही थीं. दिलीप घोष ने ये भी कहा कि ममता बनर्जी मंदिरों का उद्घाटन भी कर रही थीं, लेकिन मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में पीड़ित हिंदुओं के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola