ePaper

मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए ममता जिम्मेदार : विपक्ष

Updated at : 17 Apr 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए ममता जिम्मेदार : विपक्ष

राज्य में विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हाल में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया और प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं करने पर सवाल उठाया.

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने की एनआइए जांच की मांग

एजेंसी, कोलकाता

राज्य में विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हाल में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया और प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं करने पर सवाल उठाया.विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में सांप्रदायिक हिंसा की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) से जांच कराने की मांग की और दंगों को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की.

भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा : हम मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं, जो जेहादी तत्वों के हमलों से लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही हैं. हिंदू होने के कारण पिता-पुत्र की जेहादियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण ये जेहादी तत्व राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण हिंदुओं की हत्या कर दी गयी. उनके घरों और संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया. उन्होंने कहा कि इससे हिंसा के दौरान प्रशासन की ‘निष्क्रियता’ का पता चलता है. नंदीग्राम से भाजपा विधायक ने कहा : मुख्यमंत्री हिंसा के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय एजेंसियों को दोषी ठहरा रही हैं, लेकिन वास्तव में उनकी पुलिस और प्रशासन हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रहा तथा उत्पात जारी रहने दिया.

दूसरी ओर, यह सीमा सुरक्षा बल ही था जिसने हस्तक्षेप किया और हालात को बिगड़ने से रोका। उन्हें (ममता) सच बोलने का साहस दिखाना चाहिए.’’

बनर्जी द्वारा उन पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाए जाने पर अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने पहले भी मुझ पर इसी तरह आरोप लगाया था, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है.’’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola