ePaper

Mamata Banerjee : बांग्लादेशियों को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा : हमारे दरवाजे पर आयेंगे, तो उन्हें देंगे शरण

Updated at : 21 Jul 2024 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : बांग्लादेशियों को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा : हमारे दरवाजे पर आयेंगे, तो उन्हें देंगे शरण

Mamata Banerjee : भीड़ के हमले की घटनाओं पर ममता बनर्जी ने कहा अन्याय न करें और न ही इसे बर्दाश्त करें, दोषी पाए जाने पर हम तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों को भी नहीं छोड़ेंगे.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : तृणमूल की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, “कई लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ना है. जब तक जिंदा हूं तब तक लडूंगी.जिन सीटों पर हम जीते हैं वहां जाकर आप लोगों का धन्यवाद करें और जहां भी हम नहीं जीते हैं वहां पर लोगों के घर जाकर उनसे माफी मांगे और हमसे क्या गलती हुई यह पूछे और उस गलती को सुधारें. लेकिन मैं जानती हूं कि जनता जल्द ही केंद्र सरकार को कह देगी टाटा- बाय. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा अगर बांग्लादेशी हमारे दरवाजे पर आएंगे तो हम उन्हें शरण देंगे .

लोकसभा में 38 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि भेजे : ममता बनर्जी

TMC की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके 38% निर्वाचित सांसद महिलाएं हैं. चुनावों से पहले, कई लोग राजनीति में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का दावा करते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। हम एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जिसने 38% महिला प्रतिनिधियों को सुनिश्चित किया.

बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों : ममता बनर्जी

तृणमूल की शहीद दिवस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों. आप(अखिलेश यादव) यहां आए, मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं. मैं समाजवादी पार्टी का अभिनंदन करना चाहूंगी क्योंकि उत्तर प्रदेश में आपने जो खेल दिखाया है. मैं आपके साथ सहमत हूं कि दिल्ली में सरकार ने एजेंसी लगाकर, चुनाव आयोग को लगाकर जो सरकार लाई गई है, वह सरकार स्थिर नहीं है, वह सरकार कभी भी जा सकती है.

बांग्लादेश में हिंसा पर चिंता भी व्यक्त की

बांग्लादेश में हिंसा पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने चिंता भी व्यक्त की है. साथ ही असम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ”उदाहरण के तौर पर असम में गड़बड़ी हुई. वे काफी समय तक अलीपुरदुआर में रहे. मैं भी उनसे मिलने गयी. लेकिन मेरी आपसे अपील है कि बांग्लादेश को लेकर हमें किसी उकसावे में नहीं आना है, किसी तनाव में नहीं आना है. जिन लोगों का खून बहाया गया, उनके लिए हमारे मन में दुख और करुणा है. हम भी निगरानी रख रहे हैं.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने कहा, विकास के जो काम नरेन्द्र मोदी करता है, तृणमूल कहती है कि ‘ऐटा होते देबो ना’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola