पूजा पर चलेंगी मालदा–दीघा स्पेशल ट्रेनें
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 25 Aug 2025 1:28 AM
आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन-दीघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
कोलकाता. आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मालदा टाउन-दीघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस कदम से यात्रियों को लगभग 7,000 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगे. 03465 मालदा टाउन-दीघा पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 27 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार मालदा टाउन से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान कर रात 11:00 बजे दीघा पहुंचेगी. कुल 10 फेरे लगायेगी. 03466 दीघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल: यह ट्रेन 27 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार दीघा से रात 11:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर (शांतिनिकेतन), बर्दवान, डानकुनी, आंदुल, मेछेदा, तमलुक और कांथी स्टेशनों पर ठहरेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे. यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग पीआरएस काउंटरों और ऑनलाइन माध्यम से पहले ही शुरू हो चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










